{"_id":"6583310f36a1d96dcc0f31e8","slug":"school-children-took-out-a-rally-and-reached-the-stadium-basti-news-c-207-1-bst1001-8745-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रैली निकालकर स्टेडियम पहुंचे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रैली निकालकर स्टेडियम पहुंचे स्कूली बच्चे
Wed, 20 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन के शुभारंभ के चलते कचहरी क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों का आवागमन वर्जित कर दिया गया था। मालवीय मार्ग, गॉधीनगर मार्ग, सिविल लाइन, अमहट और बड़ेवन, मूड़घाट की तरफ से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। कतारबद्ध बच्चे सुबह दस बजे से स्टेडियम पहुंचने लगे। देखते ही खेल- खिलाड़ियों और विद्यार्थियों से स्टेडियम भर गया। तीन घंटे तक सड़कों पर स्थिति सामान्य रही। मगर जैसे ही अतिथियों का जाना हुआ एक बार फिर शहर की सड़कों पर हलचल बढ़ गई। विद्यालय के बैनर के साथ बच्चे कतारबद्ध होकर वापस लौटने लगे। -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चप्पे- चप्पे पर तैनात रही फोर्स
खेल महाकुंभ के चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई थी। कंपनीबाग, सुभाष चौक, शास्त्री चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। यहां से कचहरी एवं स्टेडियम की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया गया। केवल पैदल ही लोग आ- जा सकें। स्टेडियम के दो गेट से आमजन का प्रवेश था। यहां कभी- कभी जाम जैसी स्थिति बनी रही।
डेढ़ घंटे तक रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री
सांसद खेल महाकुंभ में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम में एक घंटा विलंब 1.20 बजे पहुंचे। मगर इन अतिथियों ने भरपूर समय भी दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक यह लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम 11 और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 20 मिनट दिया उद्बोधन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में 11 मिनट तक उद्बोधन दिया। इसके बाद बारी आई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की। उन्होंने 20 मिनट तक अपना संबोधन किया। इसके बाद अतिथिगण मंच से उतरकर खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए।