{"_id":"660efaf2ad412371c307f9c4","slug":"school-chalo-campaign-rally-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114289-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल बच्चों ने नामांकन के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल बच्चों ने नामांकन के लिए किया प्रेरित
Fri, 05 Apr 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवमी में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गयी रैली।बनकटी क्षे
बीईओ ने हरी झंडी दिखा रैली को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बनकटी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवमी की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रैली निकालकर अभिभावकों तथा क्षेत्रीय जनमानस को परिषदीय विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। हाथों में स्कूल चलो अभियान का स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले बच्चों ने गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर ग्रामीणों का ध्यान खींचा।
इससे पहले खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला, बीईओ अरुण कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी, प्रधानाध्यापक मो. इकबाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली निकालने से पहले बच्चों ने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बीडीओ ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा परिषदीय विद्यालय संसाधनों से लैस हो रहे हैं। साथ ही कुशल शिक्षकों के प्रयास से परिषदीय स्कूलों के प्रति जन धारणा बदल रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा तमाम विद्यालय दूसरों के लिण् प्रेरणास्रोत बने हैं। देवमी ऐसे ही विद्यालयों में है जो निजी स्कूलों की गुणवत्ता को भी चुनौती दे रहा है। प्रधानाध्यापक, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मो. इकबाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिले के सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विजय प्रभाकर त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश राव, चन्द्रशेखर शर्मा, मारूफ खां आदि मौजूद रहे।