फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scammers ran away with jewelry worth two lakhs on the pretext of cleaning

Basti News: साफ करने के बहाने दो लाख के जेवर लेकर भागे टप्पेबाज

Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Scammers ran away with jewelry worth two lakhs on the pretext of cleaning
महराजगंज(बस्ती)। जेवर साफ करने के बहाने टप्पेबाजों ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र कटइया गांव के ठेकेदार के घर से दो लाख रुपये का जेवर लेकर चंपत हो गए। जाते-जाते गेट को बाहर से बंद कर दिया, ताकि उनका कोई पीछा न कर पाए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटइया गांव के रहने वाले रोहित तिवारी लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते हैं। रोहित तिवारी के मुताबिक सोमवार सुबह वह काम के सिलसिले में बस्ती चले गये थे। घर पर माता बहन और पत्नी भर थीं। दोपहर 12 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो टप्पेबाज पहुंचे। दोनों पुराने जेवर साफ कराने की बात कहते हुए घर में दाखिल हुए। रोहित तिवारी की पत्नी साधना तिवारी ने उनसे पहले पायल साफ कराया। टप्पेबाजों ने पायल साफ किया और बोले कि इसे फ्रिज में रख दो, 20 मिनट बाद निकालना। पायल पूरी तरह से साफ हो जाने पर साधना तिवारी ने दोनों पर भरोसा कर लिया। टप्पबाजो नें कहा कि घर मे अगर और जेवर हो तो उसे भी साफ करवा लीजिए। साधना ने घर में रखे और जेवर लेकर चली आयीं। उसके बाद दोनों ने पानी मांगा। वह जैसे ही घर के अंदर पानी लेने गई, दोनों जेवर लेकर भाग निकले। साथ ही जाते समय गेट का दरवाजा बाहर से बंद कर दिये। जब साधना जब घर से बाहर आई तो दोनों को गायब देख सन्न रह गईं। रोहित तिवारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कई जगह हाथ पांव मारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले अभी तहरीर मिली है। सूचना के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed