{"_id":"66071152564511d31607e294","slug":"sc-st-judge-summoned-eight-people-including-inspector-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113928-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दरोगा समेत आठ लोगों को एससी-एसटी न्यायाधीश ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दरोगा समेत आठ लोगों को एससी-एसटी न्यायाधीश ने किया तलब
Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी के न्यायाधीश अविनाश चंद्र मिश्र ने दरोगा सहित आठ लोगों को तलब किया है।
कलवारी थानांतर्गत एक गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला ने अधिवक्ता एसएन दुबे के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर बताया कि 24 सितंबर 2023 की रात गांव के ही महेंद्र मौर्या जो पुलिस विभाग में दूसरे जिले में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं के साथ दयाराम, धर्मेंद्र, बृजभान, शीतला, साक्षी, रोशनी, पुष्पा व महेंद्र की पत्नी पीड़ित के घर पर चढ़ आए और गाली-गलौच करने लगे।
पीड़ित के मना करने पर महेंद्र घर में घुसकर उसे खींचने लगे। विरोध करने पर रमेश की मदद से कपड़ा फाड़ दिया। सभी ने मिलकर मारपीट की और सामान को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित के घर पर रखा जनरेट उठा ले गए। न्यायाधीश ने पीड़ित व दो गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों को विचारण के लिए आठ अप्रैल को तलब किया है।