{"_id":"66cc34fdd98c19c92a0e0534","slug":"saryu-started-decreasing-now-there-is-danger-of-erosion-basti-news-c-207-1-bst1001-122662-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घटने लगी सरयू... अब कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घटने लगी सरयू... अब कटान का खतरा
Mon, 26 Aug 2024 01:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर रविवार भोर से घटने लगा है। मगर, नदी का बहाव तेज होने के कारण कटान की आशंका बढ़ गई है। अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के पास बने ठोकर नंबर एक पर नदी के तेज बहाव का दबाव बना हुआ है।
हालांकि, तटबंधों पूरी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बाढ़ से घिरे गांव सुबिका बाबू और आंशिक टेढ़वा गांव के लिए दो मोटर वोट लगाया गया है। सबसे अधिक समस्या पशुपालकों को पशुओं के चारे की हो गई है। प्रशासन की तरफ से पानी से चौतरफा घिरे गांवों में पशु चारे की व्यवस्था नहीं की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 93.080 मीटर पर रिकाॅर्ड किया गया है। भोर से जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। नदी अभी भी लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर होकर प्रवाहित हो रही है। बाढ़खंड संवेदनशील स्थलों की निगरानी लगातार कर रहा है। रविवार को भी विभिन्न बैराजों से 310192 क्युसेक पानी छोड़ा गया है। संवाद