फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu started decreasing, concern about harvesting increased

Basti News: घटने लगी सरयू, बढ़ी कटान की चिंता

Sat, 13 Jul 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Saryu started decreasing, concern about harvesting increased
खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर बह रही सरयू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार से ही लगातार घट रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी उतरने लगा है। जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब तटबंधों पर कटान का संकट मडराने लगा है। शुक्रवार की शाम 5 बजे सरयू नदी का जलस्तर 92.83 मीटर दर्ज हुआ। जो खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। सरयू का जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी उतरने लगा है। शुक्रवार को सुविका बाबू गांव के नागरिक नाव से दैनिक दिनचर्या पूरी करते हुए दिखे। विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती सहित अन्य गांवों में फैला पानी उतर रहा है। जलस्तर घटने के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ गया है। कटरिया-चांदपुर तटबंध खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक नदी तटबंध को छू कर बह रही है। यहां स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। बाढ़ खंड लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed