फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu stable 57 cm above the red mark... pressure on embankments

Basti News: लाल निशान से 57 सेमी ऊपर सरयू स्थिर...तटबंधों पर दबाव

Sun, 10 Aug 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Saryu stable 57 cm above the red mark... pressure on embankments
बस्ती। सरयू नदी शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को छह सेंटीमीटर बढ़कर 93.30 मीटर पर स्थिर हो गई। अब भी नदी खतरे के निशान 92.73 मीटर से 57 सेमी ऊपर है। लोगों को नदी का जलस्तर अब कम होने की उम्मीद है। तटबंधों पर दबाव से गांवों में दहशत है।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, नदी और तटबंध के बीच बसे सुविकाबाबू, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, टेड़वा, बर्दिया लोहार, सतहा आदि गांव में पानी फैल चुका है। तटबंधों पर दबाव है। जिससे ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ी हुई हैं। राहत और बचाव कार्य में वैसे तो प्रशासन लगा हुआ है, लेकिन सुविकाबाबू गांव को छोड़ अन्य गांव में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण नहीं हो सका है। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों के सामने संकट गहराया है। तटबंध के निकटवर्ती गांवों के पशुपालकों के समक्ष अब चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। पशुपालन विभाग से कोई मदद भी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. एके गुप्ता का कहना है कि टीम लगातार संपर्क में है। लोगों ने बताया कि पानी के चलते आसपास गड्ढों व अन्य स्थानों पर सड़न पैदा हो गया है, जिससे अब ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का फैलने का डर सता रहा है। वहीं, सुविकाबाबू गांव में चिकित्सकों की टीम कैंप कर रही है। सीएचसी दुबौलिया के एमओआईसी डॉ. सुशील कुमार को गांव में भ्रमण कर रहे हैं। ग्रामीण को पानी उबाल कर पीने और अन्य तरीके बताए। एक्सईएन बाढ़ खंड दिनेश कुमार ने बताया एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर घटने लगा है। आने वाले दिनों में यहां भी जलस्तर घटेगा, जिससे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडी बांध से सटे गांवों में फैला पानी : छावनी। क्षेत्र के बीडी बंधे से सटे गांवों में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से परेशानी बढ़ गई है। बीडी बंधे के 22 बी ठोकर के पास कई दिनों से कटान जारी है। इससे करीब 30 बीघा किसानों की जमीन जलमग्न हो गई है। बाढ़ खंड के अधिकारी और कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। सरवरपुर गांव में शुक्रवार से कई घरों में पानी घुस चुका है। मनोज कुमार, राम जियावान, भूखर अनिल कुमार ने बताया कि घरों में बाढ़ का पानी आ गया है। 24 घंटे से घरों में पानी भरने से लोग परेशान हैं। मवेशियों को बांधे पर ले जाकर चारा दिया जा रहा है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीडी बंधे के अंदर के गांव अर्जुनपुर में एक दर्जन से अधिक घरों को बाढ़ के पानी ने मेरुदंड बना दिया है। अर्जुनपुर और बघुआपार गांव के लोग जो बंधे और नदी के बीच रहते हैं चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed