फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu's water level stabilized, katan in Kalyanpur sharp

सरयू का जलस्तर स्थिर, कल्याणपुर में कटान तेज

Thu, 02 Jul 2020 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level stabilized, katan in Kalyanpur sharp
बस्ती जिले के विक्रमजोत क्षेत्र के कल्याणपुर में कटान करती सरयू। - फोटो : BASTI
सरयू का जलस्तर स्थिर, कल्याणपुर में कटान तेज
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से धारा परिर्वतन करने के लिए बनाई गई अयोध्या हाईवे पुल के समीप बने बालू व मिट्टी का छह मीटर चौड़ा बांध (ड्रेनेज) का शेष हिस्सा भी बुधवार को तेज धारा में बह गया। इससे विक्रमजोत क्षेत्र के कल्याणपुर और भरथापुर मे सरयू नदी का जलस्तर बढ़ते ही कटान तेज हो गई है। हालांकि एक सप्ताह से लगातार नदी का बढ़ा जलस्तर स्थिर है।

बृहस्पतिवार को सेंट्रल वाटर कमीशन के अयोध्या कार्यालय के अनुसार जलस्तर 91.990 मीटर पर रुका हुआ है, जो खतरे के निशान से 83 सेमी नीचे है। नदी की धारा कल्याणपुर के आबादी के समीप दस मीटर कटान कर चुकी है। अब नदी की मुख्य धारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय भवन सहित आधा दर्जन घरों से सटकर बह रही है। गांव के हेमंत पांडेय और केशवचंद्र पांडेय के घर के पिछले हिस्से की दीवारों में दरार पड़ गई है। जलस्तर बढ़ने से भरथापुर, बाघानाला, कल्याणपुर मे बाढ़ प्रखंड के पांच डैंपनर और चार सौ मीटर एप्रन का निर्माण कार्य ठप हो गया है। सहायक अभियंता विद्याधर प्रसाद ने बताया कि रानीपुर कठवनिया के घाघौवा नाले और गौरियानैन मे साइफन निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। स्थिति नियत्रंण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed