फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu river is 23 cm above the red mark...water is filling in the villages

Basti News: लाल निशान से 23 सेमी ऊपर सरयू...गांवों में भर रहा पानी

Thu, 07 Aug 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Saryu river is 23 cm above the red mark...water is filling in the villages
कल्याणपुर- चांदपुर के बीच आबादी से सटकर बह रही नदी।
विक्रमजोत। सरयू नदी उफान पर है। बुधवार को भी नदी लाल निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर होकर प्रवाहित हो रही है। हालांकि इस दिन नदी के जलस्तर में गिरावट भी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 92.96 मीटर पर रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन

यह खतरे के निशान 92.730 से 23 सेमी ऊपर है। जबकि हाई फ्लड लेबल 94.01 से नदी अभी करीब 107 सेमी नीचे है। नदी अभी आधा सेंटीमीटर प्रतिघंटा की दर से बढ़ रही है। अपस्ट्रीम में लगातार नदी के बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इसके चलते तटवर्ती गांव जलमग्न होने लगे हैं। गांवों में नदी का पानी घुसने से तबाही का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड की टीम भी डेंजर जोन में अलर्ट मोड में है। कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। नदी ने कटान भी शुरू कर दिया है। उपयोगी जमीन नदी की धारा में विलीन होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लिया कटान क्षेत्र का जायजा : छावनी। बीडी बांध से सटे पकड़ी संग्राम में सरयू नदी से हो रही कटान की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने हर्रैया विधायक अजय सिंह से मदद मांगी। विधायक ने बुधवार शाम मौके का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी हाल मेंे कटान आगे न बढ़े और गांव के लोगों को परेशानी न हो। विधायक ने अधिकारियों को तत्काल बचाव कार्य तेजी से शुरू करने के लिए कहा। एक्सईएन बाढ़ खंड दिनेश कुमार, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह और शेषनाथ सिंह, जूनियर इंजीनियर संजय कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह के साथ रविंद्र कुमार नायक मौजूद रहे। ग्रामीण खड़क बहादुर सिंह, तेज नारायण निषाद, रामजीत, शिवप्रसाद, नंदकुमार जोखू, दीनानाथ वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed