फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu river 26 cm above danger mark

खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर सरयू नदी

Sun, 18 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saryu river 26 cm above danger mark
दुबौलिया क्षेत्र के मोजपुर गांव के ओवर फ्लो होकर बहता सरयू नदी का पानी।संवाद - फोटो : BASTI
खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर सरयू नदी
विज्ञापन

जलस्तर पर लगातार हो रहा है इजाफा
तटबंधों पर बढ़ा पानी का दबाव
दुबौलिया/विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर रविवार शाम पांच बजे तक खतरे के निशान से 26 सेंटी मीटर ऊपर दर्ज किया गया। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से ऊपर 92.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जलस्तर में इजाफा लगातार जारी है।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार जलस्तर बढ़ने से तटबंध और नदी के बीच बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अति संवेदनशील तटबंध कटारिया चांदपुर व गौरा सैफाबाद पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण सुविखा बाबू, टेढ़वा, विसुनदासपुर दलितबस्ती की ओर बाढ़ का पानी फैलने लगा है।
विज्ञापन

मोजपुर गांव के पास बने रिंग बांध से पानी ओवर फ्लो हो रहा है। यदि जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी रही तो मोजपुर, रेवटिया, उमरिया, कनघुसरा, नाउपुरवा, किशुनपुर आदि गांवों में बाढ़ का पानी भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रविवार को राजस्व निरीक्षक श्रीनरायन तिवारी के नेतृत्व तहसील की टीम ने कल्यानपुर, भरथापुर व संदलपुर गांव का जायजा लिया। श्रीनरायन ने बताया कि निरीक्षण कर स्थिति का आंकलन किया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

बारिश के कारण तटबंधों पर उभरे रेनकट
दुबौलिया। जिले में चार दिन तक हुई बारिश के कारण गौरा-सैफाबाद व कटरिया-चांदपुर तटबंध पर कई जगह रेनकट उभर गए हैं। तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ने पर रेनकट समस्या खड़ी कर सकते हैं। भनखरपुर, तिवारीपुर, गौरा, दलपतपुर आदि गांवों के पास बड़े-बड़े रेनकट आसानी से देखे जा सकते हैं। बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार ने तटबंधों का निरीक्षण कर मातहतों को रेनकट भरवाने के निर्देश दिए। बताया कि तटबंध पर स्थित नियंत्रित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed