फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu rests on the red mark... many houses at the mouth of the cut

Basti News: लाल निशान पर टिकी सरयू... कई घर कटान के मुहाने पर

Mon, 22 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Saryu rests on the red mark... many houses at the mouth of the cut
मोजपुर गांव से सटकर बहने लगी सरयू।
बस्ती। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी लाल निशान 92.370 मीटर पर आकर टिक गई है। लेकिन, नदी तेजी के साथ कटान कर रही है। दुबौलिया, विक्रमजोत और कुदरहा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में तबाही का मंजर है। कुछ आवासीय घर कटान के मुहाने पर आ गए हैं। ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

दुबौलिया संवाद के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर दोपहर से स्थिर बताया जा रहा है। माझा क्षेत्र में फैला पानी धीरे- धीरे उतर रहा है। मैरुंड गांव सुबिका बाबू के लोग अभी भी मोटर बोट से आते जाते देखे जा रहे हैं। वहीं माझा की दूसरी सोती व मोजपुर गांव के निकट कटान बंद होने का नाम नहीं ले रही है। बाढ खंड मोजपुर गांव के निकट कटान रोकने के लिए प्रक्यूपाइन, बंबूकैरेट आदि लगाकर उपाय कर रहा है। बावजूद इसके सरयू की मुख्य धारा गांव से सट कर बहने लगी है। कुछ ग्रामीण अपना घर गृहस्थी का सामान भी समेटने लगे है। विक्रमजोत संवाद के अनुसार
विज्ञापन

नदी तटीय क्षेत्रों में तेजी से कटान कर रही है। कई लोगों के घर उजड़ने का संकट मंडराने लगा है। लोगों को कटान का डर सताने लगा है। तटबंध विहीन गांव के लोगों की नींद उड़ी हुई है। लोग रात को भी किनारों पर जागकर कटान क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र के रानीपुर कठवनियां, केशवपुर, भरथापुर, कल्यानपुर के पड़ाव क्षेत्र, संदलपुर, भौसिया, कन्हईपुर, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर, मड़ना माझा, माझा किता अव्वल सहित गांवों के किनारों पर नदी दबाव बना रही है। बीते दो दिनों में पकड़ी संग्राम गांव के पास कटान तेज हो गयी है। गांव में बने ठोकरों व पेड़ों को नदी धारा में विलीन करने पर तुली हुई है। गांव निवासी तेज नरायाण निषाद, दुर्गा सिंह, संतोष कुमार ने बताया कि दो दिनों में नदी गांव में बने दो ठोकरों को धारा में बहा ले गई। अब घरों व झोपड़ियों को निशाना बना रही है। जेई बाढ़खंड आरके नायक ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी होने के चलते बीते दिन पकड़ी संग्राम में कटान की सूचना मिली थी। मौके पर मुआयना किया गया है। रविवार को कटान न के बराबर रही है। जलस्तर कम हो रहा है गांव की सुरक्षा के लिए परियोजना का प्रारूप समिति को भेजा जा चुका है।

मोजपुर गांव से सटकर बहने लगी सरयू।

मोजपुर गांव से सटकर बहने लगी सरयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed