फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu reached above the red mark... erosion is increasing panic

Basti News: लाल निशान से ऊपर पहुंची सरयू... कटान बढ़ा रही दहशत

Sun, 17 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Saryu reached above the red mark... erosion is increasing panic
विक्रमजोत के कल्याणपुर गांव के निकट कटान रोकने के किए जा रहे उपाय।
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। नदी लाल निशान पार कर गई है। तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। कुछ जगहों पर कटान भी हो रही है।
विज्ञापन

तटबंध और बाढ़ चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। कटान की रोकथाम के लिए बालू एवं मिट्टी से भरी बोरियां नदी के मुहाने पर डाली जा रही हैं। नदी का रौद्र रूप दोबारा देखकर ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के निचले व सरयू नदी के तटीय इलाकों में पानी फिर से भरने लगा है। बाढ़ खंड के उच्चाधिकारियों द्वारा तटबंधों के साथ डेंजर प्वाइंट पर निगरानी के लिए बाढ़ चौकियों और सुरक्षा समितियों को अलर्ट मोड में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जल कर्मी बलराम ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे नदी का जलस्तर 92.74 मीटर पर रिकार्ड हुआ। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से एक सेमी ऊपर है। हाई फ्लड लेबल 94.01 मीटर से करीब 130 सेमी नीचे है।
अपस्ट्रीम में नदी के स्थिर होने से जलस्तर अगले एक दो दिन में फिर कम होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जलस्तर बढ़ने से जलभराव की दुश्वारियां बढ़ने लगी है। अभी पांच- छह दिन पहले किसी तरह तटवर्ती गांवों से नदी का पानी खिसका था।

इधर फिर से निचले स्थानों में पानी भरने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। नदी ने कटान भी शुरू कर दिया है। विकास क्षेत्र के रानीपुर कठवनिया, केशवपुर, कल्याणपुर के पड़ाव, पकड़ी संग्राम, अर्जुनपुर आदि जगहों पर कटान तेज हो गई है। कल्याणपुर के सैन्य भूमि पड़ाव के पास आबादी की तरफ सरयू कटान करते हुए बढ़ने लगी है। बाढ़ खंड की टीम यहां बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed