{"_id":"5f7222b08ebc3e9bf52fa07a","slug":"saryu-pressure-on-the-tucktuck-ring-ring-basti-news-gkp367310536","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकटकवा रिंगबांध पर सरयू का दबाव बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकटकवा रिंगबांध पर सरयू का दबाव बरकरार
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के टकटकवा गांव के पास कटान करती सरयू नदी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टकटकवा रिंगबांध पर सरयू का दबाव बरकरान
दुबौलिया(बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के टकटकवा मजरा स्थित रिंगबांध पर सरयू नदी के पानी का दबाव बना हुआ है। सोमवार को करीब-हल्की फुल्की कटान हुई। इसकी मरम्मत बाढ़ खंड की ओर से कराई जा रही है। जलस्तर करीब 36 घंटे तक लगातर बढ़ने के बाद कम होने लगा है।
टकटकवा गांव के पूरब से दलपतपुर तक सोमवार भोर में भीषण कटान शुरू हुई। नदी की धारा खेती की जमीनों पर तेजी से कटान करती हुई गौरा-सैफाबाद तटबंध की ओर बढ़ रही है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर कटान रोकने के लिए 15 बंबूक्रेट का निर्माण कराया जा रहा है। तटबंध के पास हो रही कटान से तटवर्ती गांव के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। नायब तहसीलदार निखलेश कुमार ने कटान स्थल व टकटकवा रिंगबांध पर मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अभियंताओं को मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। टकटकवा मजरे में घर तोड़ने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से नीचे 91.44 मीटर दर्ज किया गया।