फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu cutting continues in Madarhwa and Maypur

Basti News: मदरहवा और मईपुर में सरयू की कटान जारी... सामान लेकर भाग रहे ग्रामीण

Mon, 19 Aug 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Saryu cutting continues in Madarhwa and Maypur
कलवारी रामपुर तटबंध के  बैराड़ी एहतमाली गांव में सरयू नदी के कटान होने पर घर तोड़ कर सुर​क्षित स
ग्रामीण खुद उजाड़ रहे अपनी गृहस्थी, नदी की धारा में विलीन हो रहे घर और कृषि योग्य भूमि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। सरयू नदी कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण तरफ तेजी से कटान कर रही है। इसकी चपेट में बैराड़ी एहतमाली के मईपुर बड़कापुरवा और महुआपार कला के मदरहवा पुरवा आ गया है। यहां ग्रामीण कटान देख दहशत में हैं। लोग अपने घरों का सामान लेकर सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग रहे हैं। सरयू नदी के कटान से मईपुर-बड़कापुरवा और मदरहवा पुरवा में हाहाकार मचा है।
देखते ही देखते पेड़, घर और कृषि योग्य भूमि नदी की धारा में विलीन हो रहे हैं। लगातार हो रही कटान लोगों की जान पर बन आई है। इस वजह से ग्रामीणों में दहशत हो गया है। लोग अपनी गृहस्थी खुद उजाड़ कर भागने लगे हैं। ग्रामीण घरों में रखे सामान रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित ठौर पर पहुंचा रहे हैं। शनिवार को मदरहवा पुरवा के रामभवन पासवान व मनीष पासवान का छप्पर का घर कटान के चलते नदी में समा गया।
विज्ञापन

घर के करीब तक कटान पहुंचने के कारण अन्य ग्रामीण अपने मकान को उजाड़ कर ईंट और मलबा सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं। रविवार को ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे और खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मदरहवा पुरवे का अस्तित्व खतरे में है। रविवार को भी कटान जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान की डर से रामहित ने मजदूर लगाकर अपने मकान को तोड़कर ईंट व अन्य सामान सुरक्षित करने में जुटे रहे। प्रभावित लोगों का कहना है कि कटान से सैकड़ों बीघा गन्ने व धान की खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है। अब नदी की धारा में गांव विलीन होने का नंबर आ गया है। रात में कटान की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद गायब हो जा रही है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख से कलवारी-रामपुर तटबंध के उत्तर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर आवासीय पट्टा देकर विस्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed