फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saru increased

बढ़ रही सरयू नदी से तटबंध पर बढा दबाव

Sat, 13 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
saru increased
विक्रमजोत सरयू में कटान। - फोटो : BASTI
बढ़ रही सरयू नदी से तटबंध पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर 92.00 मीटर पहुंचा
खतरे के निशान से 73 सेमी. नीचे है नदी
24 घंटे में 36 सेमी नदी का जलस्तर बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत/दुबौलिया। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर 91.64 दर्ज किया गया था जो शनिवार को 92.00 मीटर जा पहुंचा। जबकि खतरे का चेतावनी बिंदु 92.730 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से कटरिया-चांदपुर तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है।
शनिवार को अयोध्या में सरयू नदी जलस्तर केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 92.000 मीटर रहा। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से कटरिया, खजांचीपुर, गौरा, दिलासपुरा, पारा आदि ग्राम पंचायतों में खाली पड़ी जमीन पर नदी तेजी से काटन कर रही है। खलवा गांव के सामने मरम्मत हो रहे स्पर के अग्रभाग को नदी ने अपनी धारा में मिला लिया। जिस तरह जलस्तर तेजी से बढ़ रहा और आएदिन मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इससे वीडी बांध का संवेदनशील तटबंध-कटरिया चांदपुर खतरे में है। शुक्रवार को छिटपुट जगहों पर बंधे का बेस बैठना शुरू हो गया था। लेकिन तटबंध बचाव के लिए अभी कहीं काम नहीं शुरू हुआ है, सिर्फ स्परों के अग्रभाग को ही संभालने में सारी मेहनत लगाई जा रही है। तटबंध से सटे गांवों के लोगों में दहशत है। परवल की खेती डूब गई है। शुक्रवार को हर्रैया एसडीएम जगदंबा सिंह ने मरम्मत कार्यों का जायजा लिया और कार्य में तेजी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर से दहशत में ग्रामीण
विक्रमजोत। चेतावनी बिंदु 92.730 मीटर से सरयू नदी महज 73 सेमी नीचे है। इसी तरह जलस्तर बढ़ने से दो दिन बाद नदी पूरे उफान पर होगी। बाढ़ का खतरा देखकर तटवर्ती ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। गोंडा जिले की सीमा से लेकर घघौआ, मांचा, केशवपुर, बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, चानपुर, सहजौरा, संदलपुर व छतौना सहित एक दर्जन जगहों पर नदी कटान कर रही है। केशवपुर, बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर और पड़ाव गांवों के पास नदी सटकर बह रही है। केशवपुर में आबादी से महज 150 मीटर दूर बह रही नदी खेतों को धारा में मिला रही है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पूरब नदी तेज कटान कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विधायक पहुंचे कल्याणपुर, गांव बचाने का किया वादा
विक्रमजोत। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर की जानकारी होते ही शनिवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह कल्याणपुर भक्तापुर कटान क्षेत्र पहुंचे। नदी की कटान से खेती योग्य भूमि धारा में समाहित हो जा रही है। जिले के बाढ़ विभाग व जिला विकास अधिकारी को त्वरित बाढ़ बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक के साथ पहुंचे बाढ़ प्रखंड के ठेकेदार जगन्नाथ सिंह, वीरू सिंह, प्रधान संजय यादव, हेमंत पांडेय, नीरज सिंह सहित तमाम प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed