{"_id":"69b456b6444a1861f70c630a","slug":"sarbahnapur-team-winner-in-night-cricket-tournament-basti-news-c-207-1-bst1006-154845-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सरबहनापुर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सरबहनापुर की टीम विजेता
विज्ञापन
कप्तानगंज के कौड़ीकोल गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राॅफी देते मुख्य अतिथि।
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक के कौड़ीकोल गांव में चल रहे 13 दिवसीय डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट बृहस्पतिवार की रात सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में सरबहनापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्ती खान स्पोर्ट्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही।
बृहस्पतिवार की रात बस्ती खान स्पोर्ट्स और सरबनापुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर बस्ती खान स्पोर्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सफर और मोहित ने पारी की शुरुआत की। 14 रन के साथ सफर का पहला विकेट गंवा बैठे। शुभम ने पहला ओवर फेंकते हुए 7 रन दिए, जबकि अंकित ने टीम को पहली सफलता दिलाई। निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में बस्ती खान स्पोर्ट्स की पूरी टीम अंतिम ओवर में 71 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरबहनापुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11वें ओवर में चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बन गई। बस्ती खान स्पोर्ट्स की टीम उपविजेता रही। एंपायर की भूमिका हरिभान चौधरी और प्रेमचंद चौधरी ने निभाई, जबकि कमेंट्री आदित्य चौधरी और विराट ने की। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि कप्तानगंज थाना के एसआई इस्लाम खान रहे। उन्होंने विजेता सरबहनापुर और उपविजेता बस्ती खान स्पोर्ट्स की टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर आकर्ष सिंह चौधरी, शलोक चौधरी, आदर्श चौधरी, मन्नू चौधरी, दिनेश चौधरी, आदित्य चौधरी आदि उपस्थित रहे।