फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sarayoo canal broke, crop dip in water

सरयू नहर के पानी से रबी की फसल डूबी

Wed, 09 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। सरयू नहर खंड चार का महुली रजवाहा बारड़ा पंखोबारी के पास 7/8
विज्ञापन
दिसंबर की रात में कट गई। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम भी पानी रोकने में नाकाम साबित हुई।

नतीजा हुआ कि क्षेत्र की सैकड़ों की बीघा रबी की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति गुस्सा है। किसानों ने फसल  नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

किसान दया राम चौधरी, बृजमोहन चौधरी, राम सुरेश, राम जीत, तुलसी राम, सतीराम, भगवान दास बाबा की कुटी, रामफेर चौधरी, बीफन, झिन्नी पाल, गिरिजेश पाल, अवधेश पाल समेत तमाम किसानों ने बताया कि खरीफ  की फसल तो सूखे में चली गई, रबी की फसल में सारी पूंजी लगा दी गई।

बुवाई के एक महीने के अंदर ही सरयू नहर ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम के कानूनगो दयाराम और हल्का लेखपाल शिव मूरत प्रसाद ने किसानों किसानों को आश्वस्त किया कि इसका मुआवजा दिलाया जाएगा।

वहीं किसान यूनियन के जिला मंत्री रामधनी चौरसिया ने कहा कि अगर संबंधित अधिकारी समय रहते नहर को दुरुस्त नहीं करते हैं तो किसान मेले के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर वृहद आंदोलन चलाया जाएगा। इस संदर्भ में जब सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल के मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो वे हर बार फोन काट दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed