{"_id":"6469325b1e3f9ba71f0326b4","slug":"sanwarega-railway-station-basti-news-c-7-1-174718-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संवरेगा रेलवे स्टेशन, पौराणिक स्थलों की मिलेगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संवरेगा रेलवे स्टेशन, पौराणिक स्थलों की मिलेगी झलक
Sun, 21 May 2023 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मेन स्पॉट आफ सिटी के रूप में बस्ती रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने 16 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस धनराशि से प्लेट फार्म और बाहर के परिसर को अत्याधुनिक तरीके से सुसज्जित किया जाएगा। मुख्य द्वार और परिसर को जिले की पौराणिक, साहित्यिक धरोहर के प्रतीकों से सजाया जाएगा। मखौड़ा धाम, भद्रेश्वरनाथ, शृंगीनारी जैसे पौराणिक स्थलों की झलक दिखाई जाएगी। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एयरकंडीशनर, एलईडी डिस्प्ले आदि लगाए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था निर्धारित योजना पर काम शुरू कर देगी और स्टेशन पर यात्रियों काे अत्याधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।
रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना संचालित की है। इसके तहत स्टेशन को विकसित किया जाना है। योजना के तहत स्टेशन को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी की गई है। इसमें रेल यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव देने के लिए आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार, इसी योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ-गोरखपुर प्रखंड पर स्थित बस्ती स्टेशन पर सोलह करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे नई सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। रेलवे स्टेशन को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।
-- -
इस तरह होगा रेलवे स्टेशन का विकास
- जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार बस्ती स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा और स्टेशन की चहारदीवारी दुरुस्त की जाएगी। स्थानीय कला व संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाएगा और सभी प्लेटफार्म को चमकाया जाएगा। बताया कि स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर और विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाएं जैसे ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी, स्टेशन नाम पट्टिकाओं, स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालयों व शौचालयों का आधुनिकीकरण आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- --
56 जोड़ी गाड़ियों से प्रतिदिन 9 हजार लोग करते हैं यात्रा
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बस्ती स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग नौ हजार यात्रियों का आवागमन होता तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों के अलावा 52 जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। यही नहीं, एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ओरिजिनेट व टर्मिनेट होती है। इस नई व्यवस्था से इन यात्रियों को सफर करने में सुविधा मिलेगी।