{"_id":"6186bc58014ec240616b44ad","slug":"santkabir-nagar-was-voctory-in-wrestling-basti-news-gkp4154411177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर के अमित ने गोरखपुर के आकाश को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर के अमित ने गोरखपुर के आकाश को दी पटखनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर के अमित ने गोरखपुर के आकाश को दी पटखनी
कुश्ती व दंगल भारतीय परंपरा के खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। क्षेत्र के बाघापार स्थित ललियापार कुटी पर यम द्वितीया को विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर व बस्ती मंडल के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि महेश शुक्ला व विधायक रवि सोनकर ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। उद्घाटन दंगल में संतकबीरनगर के अमित ने गोरखपुर के आकाश को पटखनी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुश्ती व दंगल भारतीय परंपरा का खेल है। इसका आयोजन करने का मतलब अपनी धरोहरों को संरक्षित करना है। विधायक ने कहा कि युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच चाहिए होता है जो उन्हें दंगल में मिल रहा है। पूर्वांचल की भूमि पहलवानी के मामले में हमेशा से उर्वरा रही है। संतकबीरनगर के रमेश ने धीरज, संतकबीरनगर के अभिषेक ने गोरखपुर के अक्षय, बस्ती के बृजेश ने अनमोल पाल को पटखनी दिया। श्याम नारायण चौधरी व सूरज चौधरी रेफरी की भूमिका में रहे। कुटी महंत व आयोजक प्रहलाद दास ने आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर रघुनाथ सिंह, मनमोहन तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अशोक पाल, अतुल शुक्ला, ब्रह्मानंद शुक्ला, पप्पू यादव, प्रभात मिश्रा, चंदन त्रिपाठी, सियाराम मणि त्रिपाठी और शशि गौंड़ आदि मौजूद थे।