Basti News: सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, बस्ती जिले में होंगे आयोजित
पीएम ऑनलाइन हर्रैया बनाम सदर के बीच खो-खो मुकाबला भी देखेंगे। सांसद ने बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 2,90,000 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और 50,000 खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 22 प्रकार के खेल और आठ प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आठ दिनों में होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर अधिकारी और जन प्रतिनिधि मंगलवार को दिन भर क्षेत्रीय स्टेडियम में डटे रहे। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में 12:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे और 12:00 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुडे़ंगे और 1:00 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
पीएम ऑनलाइन हर्रैया बनाम सदर के बीच खो-खो मुकाबला भी देखेंगे। सांसद ने बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 2,90,000 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और 50,000 खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 22 प्रकार के खेल और आठ प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आठ दिनों में होंगी। बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नमो एप और डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।
18 से 22 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिता
मंगलवार को दिन भर स्टेडियम में सांसद डटे रहे। डीएम, एसपी, एडीएम और सीआरओ ने तैयारियों का जायजा लिया। सांसद के नेतृत्व में मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
हर्रैया बनाम सदर की खो-खो खिलाड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास
सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्रैया बनाम सदर का खो-खो मुकाबला ऑनलाइन देखेंगे। मुकाबले के लिए स्टेडियम में विशेष तैयारी की गई है। मंच के ठीक सामने मैट पर उद्घाटन मुकाबला होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मंगलवार को स्टेडियम में पूर्वाभ्यास भी किया।
18 से 28 जनवरी तक जिला स्तर पर होगा कार्यक्रम
सांसद ने बताया कि जिला स्तर पर 18 से 28 जनवरी तक खेल महाकुंभ चलेगा। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर की दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम बोर्ड, ताइक्वांडो सहित 22 प्रकार के खेल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत, निबंध, गायन, काव्यपाठ, पोस्टर सहित आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
एक नजर में खेल महाकुंभ
- 12 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और 12.30 बजे से प्रधानमंत्री ऑनलाइन दिल्ली से जुडे़ंगे
- 12:00 बजे से 02:00 बजे तक चलेगा उद्घाटन कार्यक्रम
- 2,90,000 छात्र-छात्राएं और 50,000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
- ब्लॉकों से खिलाड़ियों को लाने ले जाने के लिए लगाई गईं हैं 283 निजी बसें
- 22 प्रकार के खेल और आठ प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
- हर्रैया बनाम सदर टीम के बीच खो-खो मुकाबला ऑनलाइन देखेंगे प्रधानमंत्री