फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sansaadhan bharapoor, visheshagy va tekneeshiyan ka intajaar

संसाधन भरपूर, विशेषज्ञ व टेक्नीशियन का इंतजार

Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
sansaadhan bharapoor, visheshagy va tekneeshiyan ka intajaar
महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज का भवन। - फोटो : BASTI
संसाधन भरपूर, विशेषज्ञ व टेक्नीशियन का इंतजार
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट के लिए तकनीकी हाथों की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना के नए वैरिएंट ने फिर से सबको असहज कर दिया है, मगर मेडिकल कॉलेज में तैयारी अपूर्ण है। कॉलेज में संसाधन तो भरपूर हैं, मगर विशेषज्ञ व टेक्नीशियन की कमी है। यदि जरूरत पड़ी तो ऑक्सीजन जनरेटर व वेंटिलेटर संचालन में दिक्कत खड़ी हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इनकी भर्ती के लिए कई पत्र शासन को भेज चुका है, लेकिन विशेषज्ञ, टेकभनीशियन व ऑपरेटर नहीं मिल सकेहैं।
जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली को अधिकृत किया गया है। व्यवस्था को चलाने के लिए 120 वेंटिलेटर युक्त बेड व सिलिंडर से ऑक्सीजन की व्यवस्था दूसरी लहर के समय हुई थी, मगर अब सबकुछ बदल चुका है। अस्पताल में जरूरत पूरी करने के लिए तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराए गए हैं। इन्हें सीधे वेंटिलेटर से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए ऑपरेटर की तैनाती के लिए कॉलेज प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है, मगर अब तक एक भी तकनीशियन नहीं मिल पाया है। जबकि वेंटिलेटर संचालन के लिए करीब 30 तथा ऑक्सीजन प्लांट के लिए 18 ऑपरेटरों की जरूरत है। ऐसे में न तो वेंटिलेटर संचालित हो पा रहा है और न ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार कहते हैं कि वेंटिलेटर व ऑक्सीजन प्लांट संचालित करने के लिए कुछ लोगों को प्रशिक्षित किया गया है, मगर यह अल्पकालिक व्यवस्था है। इमरजेंसी में जब डिमांड बढ़ जाएगी तब स्थिति नहीं संभलेगी। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी इस काम को कर सकते हैं। इतना प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह जरूर है कि यहां ऑक्सीजन प्लांट व वेंटिलेटर के लिए तकनीकी हाथ नहीं हैं। शासन को पत्र लिखा गया है। कोरोना की नई लहर से निपटने के लिए कॉलेज प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed