फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sanjay nishad addresing press confrence

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महज छलावा : संजय

Mon, 09 Jan 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
sanjay nishad addresing press confrence
शहर के फौव्वारा तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मत्स्य मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अ - फोटो : BASTI
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महज छलावा : संजय
विज्ञापन

- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह कुछ शाम को कुछ देते रहते हैं बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि भाजपा के साथ मिल कर निषाद पार्टी ने समाज के उत्थान की पहल की है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में निषाद कल्याण कोष की स्थापना हुई है। निषाद समाज स्वावलंबी बने इसका प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो का नारा देने वाली कांग्रेस ने ही देश के टुकडे़ किए थे। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि वह सुबह कुछ और शाम को कुछ और कहते हैं।
विज्ञापन

मंत्री निषाद रविवार को शहर के फौव्वारा तिराहे पर डॉ. राकेश श्रीवास्तव के पिता स्व. रमेश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्य तिथि पर आयोजित सहभोज कार्यकम में देर शाम पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के कांग्रेस के पक्ष में दिए गए बयान पर टिप्पणी की। कहा कि वे सुबह कुछ और शाम को कुछ बयान देते हैं। उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के भारत जोड़ो पद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही देश को बांटा था, अब उसे जोड़ने चले हैं। भाजपा का वसुधैव कुटुंबकम का मंत्र पूरी दुनिया मान रही है। तभी तो पाकिस्तान सहित दुनिया के सभी देश भारत के पक्ष में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed