Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sanitary vending machines and incinerators will be installed in 50 schools.

Basti News: 50 स्कूलों में सेनेटरी वेडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर लगेंगे

Sun, 07 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sanitary vending machines and incinerators will be installed in 50 schools.
बस्ती। जिले के 50 विद्यालयों में इंसीनरेटर (सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन) लगाई जाएगी। ताकि बालिकाओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़ेे। स्कूल में ही प्रयुक्त सेनेटरी पैड को इंसीनरेटर मशीन के प्रयोग से नष्ट किया जाएगा। इस पर करीब 2.10 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि बालिका शिक्षा की स्थिति को सुधारने एवं उनको गुणवत्तापरक प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें बालिका विद्यालय भी हैं। जिले के 14 ब्लाॅकों में करीब 50 विद्यालय चयनित हैं जहां पर सेनेटरी वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर लगेंगे। छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में छात्राओं की सहूलियत के लिए इंसीनरेटर मशीन लगाई जाएगी। इसमें सेनेटरी पैड को रखने के बाद ढक्कन बंद कर मशीन चालू कर दी जाएगी। कुछ देर बाद ही यह राख के रूप में तब्दील हो जाएगी। बाद में इसे निकाल कर कूड़ेदान में फेंका जा सकेगा। बीएसएस अनूप कुमार ने बताया कि जिले के 50 विद्यालयों में सेनटरी वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है। वहीं निर्माण न शुरू होने पर सांसद बस्ती राम प्रसाद चौधरी ने निदेशक एवं प्रबंध निदेशक आईओसीएल मार्केटिंग डिवीजन को पत्र लिखकर कहा है कि जिले में 50 सरकारी स्कूलों में सीएसआर फंड के अंतर्गत सेनेटरी वेंडिंग मशीन एवं इंसीनेटर का अधिष्ठापन के लिए कार्यदायी संस्था एक्सईएन उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खंड-सात प्रयागराज का चयन किया गया है। अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे लाभ नहीं मिल पा रहा है। जल्द काम शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed