{"_id":"648cbe8d8c991af1290bc948","slug":"sandeeps-family-members-met-sp-demanded-registration-of-murder-case-basti-news-c-207-1-sgkp1002-61-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसपी से मिले संदीप के परिवार वाले, हत्या का केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसपी से मिले संदीप के परिवार वाले, हत्या का केस दर्ज करने की मांग
Sat, 17 Jun 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। रवई नदी में डूबने से हुई संदीप विश्वकर्मा की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर उसके परिवार के लोग शुक्रवार को एसपी से मिले। प्रार्थनापत्र दिए कि थाने पर नामजद तहरीर देने के बावजूद उनका केस नहीं दर्ज किया जा रहा है। एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मंगलवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कच्चीपुर (भूपालपुर) गांव का रहने वाले संदीप कुमार विश्वकर्मा का गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर रवई नदी के बघौड़ा ढोढ़रहवा घाट पर शव मिला था। मृतक के चाचा बाबूराम ने बताया कि संदीप मंगलवार को गन्ने की सिंचाई कर रहा था। दिन में 11 बजे खाना खाने जाने की बात कहकर वहां से निकला था। काफी देर तक संदीप घर न लौटने पर चाचा बाबूराम ने 12:46 पर फोन किया तो संदीप कुमार ने बताया कि वह करचोलिया फार्म के पास सांड भगाने आया है। दोपहर दो बजे कुछ चरवाहों ने मोबाइल में फोटो वायरल करके रवई नदी में शव मिलने की जानकारी दी। परिवार व पुलिस के पहुंचने के पहले ही चरवाहे शव को पानी से निकालकर बाहर रख चुके थे। संदीप के कपड़े और
बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिली। हालांकि बाइक की चाभी और मोबाइल फोन गायब था। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक से चार लोग नदी की तरफ जाते दिखे थे मगर कुछ देर बाद केवल तीन लोग लौटे थे। मृतक के चाचा ने संदीप के साथ गए तीन लोगों पर डुबोकर मार डालने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी है। प्रभारी एसओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -