फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Samples taken for 70 people in Hotspot Turkahia

हॉटस्पॉट तुरकहिया में 70 लोगों के लिए गए नमूने

Mon, 27 Apr 2020 08:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Samples taken for 70 people in Hotspot Turkahia
बस्ती के हॉटस्पॉट तुरकाहिया में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BASTI
हॉटस्पॉट तुरकहिया में 70 लोगों के लिए गए नमूने
विज्ञापन

बस्ती। हॉटस्पॉट तुरकहिया में रैपिड रिस्पांस टीम ने सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मृतक युवक के घर के आसपास के लोगों का श्वाब एकत्रित कर उसे जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर शाम तक 70 नमूने एकत्रित किए गए। इसकी पुष्टि एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसेन ने की है। वैसे यहां के लोगों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना वायरस से पहली मौत होने के बाद शहरी क्षेत्र व उससे सटे इलाकों में एक के बाद एक 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 18 पॉजिटिव मृतक परिवार से संबंधित हैं। इन्हें मुंडेरवा स्थित लेबल वन के अस्पताल में रखा गया है। यहां इलाज के दौरान अब तक 12 की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। इन्हें घर भेजा गया है। रविवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन माह के बच्चे की भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेजा गया। जिले में अब नौ एक्टिव केस रह गए हैं। हॉट स्पॉट तुरकहिया से कई पॉजिटिव केस मिलने के कारण अब मृतक के घर के आसपास रहने वालों की भी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को आरआरटी की टीम मोहल्ले में पहुंची और देर शाम तक 70 लोगों के श्वाब एकत्रित किए। इन्हें मंगलवार को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जाएगा। कोरोना के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने कहा कि हॉट स्पॉट एरिया में जांच होनी है। प्रथम चरण में कोरोना पॉजिटिव के घर के आसपास के लोगों का श्वाब नमूना एकत्रित किया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई होगी। अब तक यहां 18 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 13 का इलाज कराया गया, जिससे उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed