फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Samples of 3600 people were taken for filariasis test in four blocks in a fortnight.

Basti News: पखवारे में चार ब्लॉकों में 3600 लोगों का लिया गया फाइलेरिया जांच के लिए सैंपल

Fri, 14 Nov 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Samples of 3600 people were taken for filariasis test in four blocks in a fortnight.
सीएचसी कुदरहा में फाइलेरिया जांच को लिए गए स्लाइड की जांच करते डीएमओ राजेश चौबे
बस्ती। जिले के चयनित चार ब्लाॅकों में फाइलेरिया जांच के लिए आयोजित किए गए कैंप में पखवारे भीतर 3600 लोगों का सैंपल एकत्र किया गया। अब इसकी जांच होगी। दो सप्ताह में रिपोर्ट आएगी, जिसमें पॉजिटिव मिलने पर संबंधित मरीज का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित ब्लाॅक में तीन-तीन सेंटर बनाए गए थे। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में लोगों का सैंपल एकत्र कर रही थी। 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक यह अभियान चलाया है। प्रशिक्षित कर्मी को इस अभियान में लगाकर फाइलेरिया की जांच के लिए सैंपल लिए गए। बताया गया कि इसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच करनी थी। एक सीएचसी स्तर पर तीन सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

हर सेंटर पर प्रत्येक दिन 100 जांच करनी थी। कुल 3600 लोगों की जांच का लक्ष्य मिला था। बहादुरपुर, परशुरामपुर, कुदरहा और कप्तानगंज ब्लाॅक में कैंप लगाकर सैंपल लिया गया। डीएमओ ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट में पुष्टि होने पर पता चलेगा कि फाइलेरिया रोगी इन ब्लॉकों में हैं कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्लाइड के रख-रखाव की व्यवस्था जांचने को बृहस्पतिवार को जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे ने सीएचसी कुदरहा का निरीक्षण किया। कैंप में एकत्र किए गए यहां सैंपल के स्लाइडों को देखा। मिनी पीआईसीयू को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed