फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   samajvadi vikas divas

उपलब्धियाें के सहारे दोबारा सत्ता में आने का भरोसा

Thu, 17 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
samajvadi vikas divas
सदर ब्लाक पर समाजवादी विकास दिवस पर लोगों को योजनाओं का प्रमाण पत्र देते प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य यादव। - फोटो : रमेश मिश्र

विज्ञापन
बस्ती। जिले भर में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे दोबारा सत्ता में आने का भरोसा जताया। तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सपा सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया। बस्ती सदर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य यादव के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि राजकपूर ने कहा कि प्रदेश के हर तबके को सपा की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 2017 में एक बार फिर सपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर हरिशंकर पांडेय, रामचंद्र यादव, अमरेंद्र, रवि सिंह, अंशुल यादव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बहादुरपुर ब्लॉक हाल में आयोजित समारोह के दौरान 100 लाभार्थियों में चेक और प्रमाण-पत्र बांटे गए। यहां पर अली अहमद अखिलेश प्रताप सिंह, मनोज उपाध्याय, कक्कू शुक्ल, घनश्याम, हमीद, अनीस, मधुर,  सुरेंद्र यादव, गिरीश चंद्र, ओम प्रकाश चौधरी, पल्ले प्रधान, गुड्डू  सिंह, निशा खातून, महेंद्र, शफीक, कृष्णावती, सुनीता, शबनम आदि बड़ी  संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शानू ने ब्लाक सभागार में आयोजित  समाजवादी विकास दिवस के अवसर पर कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने सपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस मौके पर जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार, एसपी कृपाशंकर सिंह, सीडीओ सोबरन सिंह, अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह, डीडी शुक्ला, डीपी सिंह, हृदया नंद उपाध्याय, प्रमुख मदन सिंह, गिरजेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित समाजवादी दिवस के मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी यदुराम यादव रहे। सपा सरकार के चार साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में चहुमुखी विकास किया है और आने वाले समय भी यह सरकार समाज के गरीब व कमजोर वर्गों के लिए कार्य करती रहेगी। 

परशुराम प्रतिनिधि के अनुसार, समाजवादी विकास दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जटाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार हर वर्ग के विकास की बात करती है। इस मौके पर खंड  विकास अधिकारी श्याम जी, धर्मपाल सिंह, परमहंस चौधरी, पप्पू सिंह, मंटू सिहं, मुकेस शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, पंडित वर्मा, सरजू यादव आदि उपस्थित रहे।

बनकटी प्रतिनधि के अनुसार, प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समाजवादी विकास दिवस पर राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उपनिदेशक सिंचाई एलएमपी सिंह, निदेशक रेशम चौरसिया, बीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी, अशोक पाल आदि ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तीर्थ देवी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर मिश्र, तहसीलदार विनोद सिहं, बीडीओ आरबी चौधरी, डॉ.  आनंद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, दुबौलिया ब्लॉक परिसर में आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तालेवन यादव ने लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर राजेश यादव, बलराम चौधरी, मोहम्मद साले, मोहम्मद अकरम, सुुुकुल्ले पहलवान, रामजीत यादव, अनिल सिंह, संतराम यादव, विजय पाल चौधरी आदि मौजूद रहे।


हरैया प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्य अतिथि ने समाजवादी लोहिया आवास व पेंशन योजनाओं के  चयनितों को प्रमाण पत्र दिया।बर्ष 2015-16 के लिए आवास योजना मे  सूफिया, रेनू, सुमित्रा, राम भरत व कुंती को पेंशन योजना मे, सीमा, किरण कुमारी, विनीता, आयशा व दुर्गावती को प्रमाण पत्र मिला। इसके अलावा राम विहारी व झिनकानी को वृद्धा व राम बहादुर को विकलांग पेंशन कौशल विकास कार्यक्रम मे  विभा श्रीवास्तव व अजय कुमार को प्रमाण पत्र मिला।कार्यक्रम में लोक गायक  राम भवन यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed