फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Samadhan Diwas organised

Basti News: समाधान दिवस में राजस्व मामलों की भरमार,ज्यादातर में मिला आश्वासन

Sat, 28 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas organised
समाधान दिवस में पिलाई गई आश्वासन की घुट्टी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के मामले अधिक आए। अधिकतर फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर विदा कर दिया गया। कुल 33 मामले आए, जिसमें से आठ का निस्तारण किया गया। इस दौरान मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित किया जाए। निस्तारण के बाद अगर फिर से कोई गड़बड़ी होती है तो संबंधित पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।
रूधौली थाने पर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी ने किया। इस दौरान राजस्व से जुड़े कुल दस मामले आए और संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार, एसएसआई मिथिलेश कुमार मिश्रा, कानूनगो विजय प्रताप यादव, लेखपाल अजय वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर्रैया थाने पर नायब तहसीलदार सदर शौकत अली और प्रभारी महिला निरीक्षक अनीता यादव ने जन सुनवाई की। कुल आठ मामले आए, जिसमें तीन मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। इनमें सिर्फ एक मामला पुलिस से संबंधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया थाना पर एसएसआई मृगेंद्र नाथ तिवारी ने आठ मामलों में सुनवाई कर एक का निस्तारण मौके पर किया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी थाने पर थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने जन सुनवाई की। कुल पांच मामले आए और दो का मौके पर निस्तारण किया जा सका। कोतवाली, पुरानी बस्ती, मुंडेरवा समेत अन्य सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक नायब तहसीलदार भानपुर अजीत कुमार सिंह के अध्यक्षता में सुनवाई के दौरान दो मामले राजस्व से संबंधित आए। दोनों मामलों को निस्तारण कर दिया गया। अपराध निरीक्षक भगवान सिंह, उपनिरीक्षक दयानंद यादव, दीवान विनय कुमार सिंह, मुंशी सुनील कुमार व कानूनगो लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed