{"_id":"60feef108ebc3e580f63c8c4","slug":"salute-to-kargil-martyrs-basti-news-gkp403316497","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल शहीदों को किया नमन
कारगिल शौर्य स्तंभ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कारगिल युद्ध की विजय के 22 वर्ष हमारे लिए गर्व के वर्ष हैं। 26 जुलाई 1999 को इसी दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ऑपरेशन विजय को सफलता पूर्वक अंजाम दिया था। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड, एनसीसी व सनातन धर्मी संस्था की ओर से सोमवार को कारगिल शहीदों को डीएम ने नमन किया।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिकों व शहर के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है, कारगिल युद्ध कई मामलों में महत्वपूर्ण माना जाता है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि 22 वर्ष पूर्व 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल पर जब भारतीय सेना तिरंगा फहराया उस वक्त देश के प्रत्येक व्यक्ति के मन में सुरक्षा का जो भाव पैदा हुआ वह आज तक बना हुआ है। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कैप्टन बिजेंद्र ने कहा कि सेना के अदम्य साहस और वीरता को हर भारतीय को प्रणाम करना चाहिए। एनसीसी 47 यूपी बटालियन के लेफ्टिनेंट जेके शाही ने कहा कि 22 साल से आज तक सेना का यह शौर्य हमारे दिलों में जीवित है। इससे पूर्व कुआनो नदी के किनारे स्थित कारगिल शौर्य स्तंभ पर सुबह से ही साफ-सफाई व फूलों और तिरंगा गुब्बारों को सजाकर देशभक्ति के गीत बजने शुरू हो गए। पुष्पांजलि के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर कर्नल आरएस पांडेय, लेफ्टिनेंट चंद्रशेखर शुक्ल, कैप्टन आरके यादव, सूबेदार सूरज प्रकाश, नायब सूबेदार धनंजय सिंह, बीएचएम भक्ता थापा, सार्जेंट केके श्रीवास्तव, नायक वीडी सिंह, हवलदार अनिल यादव, हवलदार निर्मल गुरुंग, सूजन थापा, राम प्रताप, आनंद मिश्र, राजकुमार मिश्र, जगदीश चंद्रा, इंद्रजीत, राजेंद्र नाथ तिवारी, आलोक मिश्र, कात्यायनी दुबे, पूजा दुबे, ईशु, विभु, गंगा, वेद, मयंक श्रीवास्तव, शैलेंद्र त्रिपाठी, कौशल पांडेय, हरीश त्रिपाठी, श्रीराम, सुरेंद्र शर्मा, अनुराग शुक्ल आदि मौजूद रहे।
अमर शहीदों को किया नमन
बस्ती। कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर चित्रांश क्लब के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव के संयोजन में सोमवार को अमर बलिदानियों को नमन किया गया। इस मौके पर अश्विनी श्रीवास्तव, रत्नाकर, पंकज गोस्वामी, अभिषेक, रविराज, मनोज, देवस्य मिश्र, अतुल चौधरी, विशाल, हाशिम अहमद विक्की आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बस्ती। आर्य समाज के कोरोना मुक्ति अभियान का सोमवार का यज्ञ कारगिल विजय में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को समर्पित रहा। डुमरियागंज रोड कालोनी में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि शहीदों के प्रति पूरा देश उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास का भाव रखता है। शिक्षक अनूप त्रिपाठी ने लोगों को नियमित स्वच्छता व कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। ओमप्रकाश आर्य ने वीर जवानों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन जवानों के हृदय में अपने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर की भावना प्रबल थी। इस दौरान हनुमान पूनम कसौधन मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम में हेमा कुमारी, कृष्णा, श्रीराम, देवी प्रसाद, गौरी आदि उपस्थित रहीं। संवाद