फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sakht hua prashasan

युवक की मौत के बाद सख्त हुआ प्रशासन

Wed, 01 Apr 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
sakht hua prashasan
युवक की मौत के बाद सख्त हुआ प्रशासन
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना के चलते हुई युवक की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने शहर में भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। कहा गया कि अनावश्यक घरों से निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

दोनों अधिकारियों ने शास्त्री चौक, मालवीय रोड, रेलवे स्टेशन, महिला थाना, रौता चौराहा पर स्थिति का जायजा लिया। कहा कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। भीड़ लगाने से कोरोना वायरस के फैलने की संभावना अधिक रहती है। इससे बचने के लिए आवश्यक है कि आदमी घर में ही रहे। इस दौरान भी घर का प्रत्येक सदस्य एक मीटर की दूरी बनाए रखे। लॉकडाउन के दौरान सर्दी, जुकाम या बुखार होने पर जिला अस्पताल, ओपेक कैली अस्पताल, मेडिकल कालेज में संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम के नंबर 05542-287774 पर भी सूचित कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में दवा की दुकानें खुली हैं, सुझाव दिया कि दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक दवा ले सकते हैं। आवश्यक वस्तुओं के लिए किराना की दुकानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, फोन करके वहां से सामान मंगा सकते हैं। डीएम व एसपी ने तहसील सदर पहुंचकर वहां संचालित कंट्रोल रूम व सामुदायिक रसोई घर का निरीक्षण किया। बताया कि यहां कंट्रोल रूम का नंबर 05542-245093 है। इस नंबर पर फोन करके खाद्यान्न या भोजन की समस्या बताई जा सकती है। संबंधित लेखपाल द्वारा इस संबंध में कार्य किया जाएगा। उप जिलाधिकारी सदर श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बनाए गए छह आश्रय केंद्र व अन्य स्थानों के लिए खाना बनाकर यहां से भेजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed