फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   saints gathered for 84 kosi parikrama

84 कोसी परिक्रमा के लिए जुटे साधु-संत

Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
basti
basti Updated Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
saints gathered for 84 kosi parikrama
मखौड़ा धाम में जुटे साधु-संत। - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर/बस्ती। मखौड़ा धाम से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा रविवार से होगी। परिक्रमा के लिए शनिवार से ही साधु-संतों का जमावड़ा मंदिर परिसर और उसके इर्द-गिर्द लग गया है। साधु-संत शिविर डालकर शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं, रविवार की भोर से परिक्रमा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

चैत्र पूर्णिमा पर होने वाली 84 कोसी परिक्रमा को लेकर साधु-संतों का जत्था इलाहाबाद, बनारस, अयोध्या, नैमिषारण्य, गया, जनकपुर और नेपाल  से मखौड़ा पहुंचने लगा है। इनके आने का क्रम लगातार जारी है। रात भर मखौड़ा धाम में गुजारने के बाद भोर में चार बजे से परिक्रमा शुरू होगी।  संत राघव रामदास, राजाराम दास, संत रामदास आदि ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा से मनुष्य को 84 लाख योनियों में भ्रमण से मुक्ति मिलती है। वह धर्म, अर्थ, काम से मोक्ष की प्राप्ति करते हुए मानव जीवन को सार्थक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed