फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sages and saints said that they will return only after seeing Ram.

Basti News: महाराष्ट्र, बिहार से आए साधु-संत बोले राम का दर्शन के बाद ही लौटेंगे

Tue, 23 Jan 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sages and saints said that they will return only after seeing Ram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विक्रमजोत। अयोध्या जा रहे महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार के साधु-संतों के चेहरे पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने का मलाल साफ देखने को मिला पर श्रीराम लला के दर्शन की आस भी जीवंत दिखी। साधु-संतों ने कहा कि श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे।

बिहार के दरभंगा से चले निर्भय दास, रामदास आदि साधु-संतों ने बताया कि सप्ताह भर से यात्रा चल रही है। अब तो भगवान के दर्शन के बाद लौटूंगा चाहे एक दिन रुकना ही क्यों न पड़े जाए। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आ रहे एक मुखी दत्त देवस्थान के संतोष मठाधिपति, संत अपोसे पुअर, सुनील इंगवले, पुणे के आनंद ने बताया कि रास्ता बंद होने ने राम मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंच पाया। हम सब बड़ी आस के साथ निकले हैं, अब श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद ही जाएंगे। लंबे इंतजार के बाद यह अवसर आया है कि भगवान को अपना घर मिला है। अब जब वह अपने घर में विराज गए हैं तो दर्शन भी मनोहर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed