{"_id":"68c9b6188c022c275b0cf43b","slug":"rumors-of-a-thieffamily-members-locked-themselves-in-the-room-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144023-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोर की अफवाह...खुद को कमरे में कैद कर लिए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोर की अफवाह...खुद को कमरे में कैद कर लिए घरवाले
Wed, 17 Sep 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में सोमवार की देर रात चोर की अफवाह से हड़कंप मच गया। घरवालों को शक हुआ कि कोई चोर घर में घुस आया है। घबराए परिजनों ने मेन गेट बंद कर खुद को कमरे में कैद कर लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे और घर को चारों ओर से घेर लिया। लेकिन अंदर मौजूद लोग दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी जल्दी पुलिस पहुंच सकती है। उल्टा वे कमरे के भीतर से चोर-चोर चिल्लाते रहे।
काफी समझाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने रोशनदान के जरिए अपनी मौजूदगी का भरोसा दिलाया। तब जाकर घरवालों ने दरवाजा खोला। चौकी प्रभारी ने बताया कि घर की छोटी बिटिया ने पीछे के रास्ते किसी के घुसने की झूठी आशंका जताई थी, जिसके बाद यह सारा हड़कंप मचा।