फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rudhauli mill lags behind in sugarcane price payment...Babhanan is ahead

Basti News: गन्ना मूल्य भुगतान में रुधौली मिल फिसड्डी...बभनान सबसे आगे

Fri, 04 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rudhauli mill lags behind in sugarcane price payment...Babhanan is ahead
बस्ती। चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्ति की ओर है। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल रुधौली और मुंडेरवा चीनी मिल का गन्ना पेराई कार्य बंद हो चुका है। जबकि चीनी मिल बभनान में अभी भी गन्ना पेराई का कार्य चल रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में बभनान चीनी मिल सबसे आगे चल रही है। वहीं रुधौली चीनी मिल काफी पीछे है।
विज्ञापन


गन्ना किसानों के भुगतान के मामले में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई बभनान सबसे आगे है। गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय ने बताया कि 25 मार्च तक गन्ना किसानों के बैंक खाते में 381 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। दो अप्रैल तक 110.71 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर पेराई की गई है। जबकि राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड इकाई मुंडेरवा चीनी मिल के मुख्य गन्ना प्रबंधक रविंद्रधर द्विवेदी ने बताया कि 15 मार्च तक 160 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों के बैंक खाते में किया गया है। चीनी मिल पर अब भी गन्ना किसानों का 9 करोड़ 55 लाख रुपये बचा है। इस बार कुल 46 लाख 56 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है।
विज्ञापन

भुगतान के मामले में सबसे पीछे बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल रुधौली है। रुधौली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर 2024 तक 22.76 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि 82 करोड़ रुपये अब भी बकाया है। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 28 लाख 76 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। 28 फरवरी को चीनी मिल का पराई कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed