{"_id":"653c0d1debc4c505d60544e4","slug":"rudhauli-gang-rape-case-investigator-filed-charge-sheet-in-court-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6254-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुधौली सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण : विवेचक ने न्यायालय में दाखिल किया आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुधौली सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण : विवेचक ने न्यायालय में दाखिल किया आरोप पत्र
विज्ञापन
- नाबालिग सहित दोनों नामजद आरोपियों को ठहराया गया जिम्मेदार
- 29 गवाहों का बयान, वीडियो साक्ष्य के आधार पार लगाई गई चार्जशीट
- 21 सितंबर को रुधौली थाने के नगर पंचायत क्षेत्र में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली/बस्ती। रुधौली नगर पंचायत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद दंपति के जहर खाने के केस में पुलिस ने 35 दिन बाद शुक्रवार को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। आरोप पत्र में 29 गवाहों के बयान, वीडियो साक्ष्य के आधार पर नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि, फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए केस से जुड़े किसी भी नमूने की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। विवेचक दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद अलग से पर्चा काटकर उसे आरोपपत्र में शामिल कर दिया जाएगा।
21 सितंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने तफ्तीश का आधार वादी की तहरीर और मृतक दंपति की मृत्यु से पहले के बनाई गई वीडियो क्लिप को बनाया है। साक्ष्य के तौर पर पुलिस के पास मृतक दंपति का सात मिनट 13 सेकेंड के 12 वीडियो क्लिप मौजूद हैं। इसमें जहर खाने के लिए दोनों आरोपियों को जिम्मेदार बताया गया है। इस केस में कई विरोधाभाषी पहलू भी सामने आए हैं, लेकिन पुलिस का तर्क है कि मृत्यु से पहले का वीडियो साक्ष्य के लिए पर्याप्त है।
-- -- -- -- -- -- -- --
यह है मामला
21 सितंबर की सुबह रुधौली कस्बे के एक दंपति ने अनाज में रखने वाला कीटनाशक खा लिया था। परिवार के लोग दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी को डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां तीसरे दिन उसने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद दो वीडियो सामने आए, जिसमें दोनों ने मरने से पहले बताया है कि रविवार को त्रिलोकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मृतक के परिवार से आरोपियों का था बेहतर रिश्ता
सनसनीखेज केस में मुख्य आरोपी त्रिलोकी और उसका सहयोग करने वाले नाबालिग आरोपी का आपस में घनिष्ठ संबंध था। इन दोनों की मृतक और उसके परिवार से भी काफी घनिष्ठता थी। इसी बीच मृतक के पिता के नाम की 60 वर्ग मीटर जमीन की बिक्री हुई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जमीन तैयार हो गई। उसी जमीन के सौदे में बिचौलिया बने मुख्य आरोपी त्रिलोकी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। आरोप तो यहां तक लगा कि कीमती जमीन का सस्ते में सौदा कराने के लिए त्रिलोकी ने कुछ लेकर रकम हड़प ली। इसके बाद इन सबके रिश्तों में खटास पड़ गई। हालांकि नाबालिग आरोपी का इस केस से कनेक्शन साबित नहीं हो पाया, लेकिन वीडियो साक्ष्य और तहरीर में उसका नाम आने के बाद पुलिस को उसका नाम शामिल करना पड़ा।