फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ruckus over cutting electricity connection, allegations of assault

Basti News: बिजली कनेक्शन काटने पर बवाल, मारपीट का आरोप

Wed, 20 Nov 2024 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over cutting electricity connection, allegations of assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनहा। घर पर बकाएदार का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर दो पक्षों में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे बाजार में मारपीट हो गई।
आक्रोशित नाराज विद्युतकर्मी थाना सोनहा में केस दर्ज कराने को लेकर दिनभर जुटे रहे। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि विद्युतकर्मियों ने अवैध वसूली के लिए पहले तो बिजली काटी फिर अगले दिन बाजार में मारपीट की।
मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा बाजार में बड़ौदा यूपी बैंक के पास बिजली कनेक्शन काटने व अवैध वसूली को लेकर कहासुनी की बात पर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में विद्युत उपकेंद्र भानपुर में संविदा लाइनमैन ने आरोप लगाया कि बकाएदारों की बिजली काटने को लेकर नाराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का आरोप है कि बिजली काटने के बाद दोबारा चालू करने के लिए संविदाकर्मियों ने 2000 रुपये लिए। इसी बात को लेकर जब दूसरे दिन बाजार में पूछताछ करने लगे तो बिजलीकर्मियों ने मारपीट की। पूरे मामले में एसडीओ, अवर अभियंता भी मौजूद रहे। मारपीट की घटना के बाद अवर अभियंता ने स्थानीय थाना में तहरीर देने की बात भी कही है, मगर इस बारे में बात करने के लिए अवर अभियंता को फोन किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा।
प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed