फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 8.8 crore under the MDM head will soon reach the accounts.

Basti News: एमडीएम के मद में जल्द खातों में पहुंचेगा 8.8 करोड़

Fri, 02 Oct 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rs 8.8 crore under the MDM head will soon reach the accounts.
बस्ती। जिले के परिषदीय, मदरसा और अनुदानित विद्यालयों के खातों में जल्द ही मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) की परिवर्तन लागत के 8.8 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए फाइल अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजी गई है। अनुमति मिलते ही सप्ताहभर के भीतर जिले के 2227 विद्यालयों के खातों में धनराशि अंतरित किए जाने की तैयारी है। इसमें जून से अक्तूबर तक की परिवर्तन लागत शामिल है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 2227 विद्यालयों के लिए एमडीएम की परिवर्तन लागत भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पहले चरण में अप्रैल और मई की परिवर्तन लागत के रूप में करीब दो करोड़ रुपये विद्यालयों के खातों में भेजे जा चुके हैं। इसका भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन

जून से अक्तूबर तक की धनराशि का भुगतान स्पर्श पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए बीएसए, लेखाधिकारी और डीसी एमडीएम को नौ और 10 सितंबर को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के बाद डीसी एमडीएम अमित मिश्र ने विद्यालयों के खातों की जानकारी स्पर्श पोर्टल पर फीड कराई। फीडिंग पूरी होने के बाद अब धनराशि अंतरित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
4985 रसोइयों को अगस्त का मानदेय भी मिलेगा
एमडीएम तैयार करने वाली जिले की 4985 रसोइयों के अगस्त के मानदेय का भी भुगतान किया जाएगा। विभाग के अनुसार दो दिन के भीतर उनके खातों में मानदेय भेजने की तैयारी है। रसोइयों के बैंक खातों की जानकारी भी स्पर्श पोर्टल पर फीड की जा चुकी है।

-------
क्या है परिवर्तन लागत
मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलने वाली परिवर्तन लागत से बच्चों के लिए पका हुआ भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीदी जाती है। इसमें दाल, ताजी और मौसमी सब्जियां, खाना पकाने का तेल, नमक, मिर्च, हल्दी, अन्य मसाले और एलपीजी गैस सिलेंडर आदि शामिल हैं।
कोट
डीएम के पास फाइल अनुमोदन के लिए भेजी गई है। अनुमति मिलते ही एमडीएम की धनराशि विद्यालयों के खातों में अंतरित कर दी जाएगी।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed