फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 60.58 crore approved for development of Saltoa block

Basti News: सल्टौआ ब्लाॅक के विकास के लिए 60.58 करोड़ मंजूर

Sat, 18 Jan 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rs 60.58 crore approved for development of Saltoa block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15वें वित्त व राज्य वित्त आयोग और मनरेगा के तहत 60 करोड़ 58 लाख रुपये की कार्ययोजना का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि गांवों के विकास के लिए बीडीसी व ग्राम प्रधान एक-दूसरे का सहयोग कर बिना भेदभाव के लिए आगे आएं और कार्यों का प्रस्ताव बनाकर दें।
विज्ञापन

बीडीओ अनिल यादव ने ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए बिंदुवार योजनाओं को बताया। एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी ने पंचायत विभाग से संबंधित जानकारी देते हुए ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ने बाल विकास परियोजना के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछवा रहे ठेकेदारों की ओर से रास्तों को तोड़ने पर विरोध जताया गया।
बैठक का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अरुणेश पाल ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अब्बूबकर, रजनीश चौधरी, मगन शुक्ल, बब्लू पांडेय, महेंद्र त्रिपाठी, विजय चंद्र सिंह व अमित सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed