फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 1.10 lakh stolen in customer service center

Basti News: ग्राहक सेवा केंद्र में 1.10 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Jan 2023 02:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2023 02:07 PM IST
सार

थानाध्यक्ष लालगंज महेश कुमार ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजकुमार से पूछताछ की। संचालक ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक से डेढ़ लाख रुपये ग्राहकों को बांटने के लिए लाया था। ग्राहकों को चार दिन रुपये बांटने के बाद कुछ रुपये बच गए थे।

विज्ञापन
Rs 1.10 lakh stolen in customer service center
कुदरहा कस्बे में ग्राहक सेवा केन्द्र में हुई चोरी की जांच पड़ताल करते चौकी प्रभारी सुरेश कुमार। - फोटो : BASTI

विस्तार

लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में रविवार रात चोरों ने एसबीआई (स्टेट बैंक आफ इंडिया) के ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर 1.10 लाख रुपये की चोरी कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस चौकी के निकट हुई इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन


मसोढ़वा निवासी राजकुमार कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह रविवार को वह शटर में ताला बंद कर घर चले गए। सोमवार को सुबह केंद्र खोलने पहुंचे तो ताला गायब देख उनके होश उड़ गए। काउंटर में रखे पचास हजार रुपये की फटी नोटों की एक गड्डी और साठ हजार रुपये की अलग गड्डी गायब थी। संचालक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पुलिस ने घटना की छानबीन कर लालगंज पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लालगंज महेश कुमार ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजकुमार से पूछताछ की। संचालक ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक से डेढ़ लाख रुपये ग्राहकों को बांटने के लिए लाया था। ग्राहकों को चार दिन रुपये बांटने के बाद कुछ रुपये बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के साथ वह भारत गैस एजेंसी का भी ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। दोनों मदों के लगभग एक लाख दस हजार रुपये काउंटर में छोड़कर घर चले गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के कैश रजिस्टर मिलान कराया गया। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed