फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RPF jawans assaulted, four arrested

आरपीएफ जवानों के साथ मारपीट, चार गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
RPF jawans assaulted, four arrested
आरपीएफ जवानों के साथ मारपीट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ संदिग्ध यात्रियों ने पूछताछ करने पर आरपीएफ कर्मियों से अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस मामले में जीआरपी थाने में चार लोगों पर गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गोरखपुर से मुंबई जा रही एलटीटी सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस ट्रेन में गोरखपुर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पाठक, कांस्टेबल राजेश कुमार यादव, रमेश कुमार ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन से आगे टिनिच के पास पहुंची। आरोप है कि तभी ट्रेन में सवार यात्री ब्रह्मदेव, शिव कुमार वर्मा, मिश्रीलाल, शत्रुघ्न, ग्राम गोहर, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर से आरपीएफ के जवान पूछताछ कर रहे थे। इस पर वे भड़क गए और मारपीट करने लगे। तभी पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

ट्रेन को रात करीब एक बजे के आसपास टिनिच रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ ट्रेन के पास पहुंचे और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों की तहरीर पर चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गय्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि आरपीएफ जवानों के साथ ट्रेन में कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed