फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Route Diversion: Passengers will have to catch train from Gorakhpur

रूट डायवर्जन : यात्रियों को गोरखपुर से पकड़नी होगी ट्रेन

Sat, 11 Jan 2025 04:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Jan 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Route Diversion: Passengers will have to catch train from Gorakhpur
गौर (बस्ती)। पूर्वोत्तर रेलवे के गौर-टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के चलते 13, 20 और 27 जनवरी को बस्ती के रास्ते जाने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में रेलवे प्रशासन की ओर से परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते जाएगी। ऐसे में बस्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए गोरखपुर जाना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से गौर-टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच पुरानी रेल लाइन के साथ पटरियों के बदलने का कार्य अप रेलवे लाइन पर तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके चलते बस्ती की तरफ से गोंडा की ओर जाने वाली ट्रेनों को धीमी गति से काशन के जरिए चलाया जा रहा है। ब्लॉक होने के चलते 15, 22 और 29 जनवरी को सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्ट होने से यह ट्रेन उस दिन खलीलाबाद और बस्ती के रास्ते नहीं जाएगी। ऐसे में बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भीषण ठंड में 80 किलोमीटर दूर अधिक किराया खर्च कर ट्रेन पकड़ने के लिए गोरखपुर जंक्शन जाना पड़ेगा। इस संबंध मे पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक चल रहा है। दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed