फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rout will diavert today

डावयर्ट रहेगा शहर का रूट

Mon, 16 Oct 2017 11:13 PM IST
basti
basti Updated Mon, 16 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपावली महापर्व के पहले दिन यानी धनतेरस पर शहर में खरीदारी करना हो तो शाम का इंतजार न करें। क्योंकि भीड़ के मद्देनजर मुख्य बाजारों में रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। गांधीनगर और मंगल बाजार पुरानी बस्ती को जाने वाले रोड पर वाहन नहीं जाने पाएंगे। पुलिस प्रशासन दोपहर दो बजे से डायवर्जन लागू करेगा।

इससे पहले सोमवार को पुलिस की एंटी सबोटास टीम ने प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह के अलावा सीओ सिटी पवन गौतम और कोतवाल विजयेंद्र सिंह दल-बल के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कंपनी बाग और रोडवेज की तरफ से गांधीनगर की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहनों को मालवीय रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। टेंपो और रिक्शा भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहर के दक्षिण दरवाजा और पुरानी बस्ती क्षेत्र में भीड़ के दबाव के अनुसार डायवर्जन प्रभावी होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed