फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roof fire, 44 goats burnt to death

Basti News: छप्पर में लगी आग, 44 बकरियां झुलसकर मरीं

Wed, 15 Nov 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Roof fire, 44 goats burnt to death
लालगंज थाना क्षेत्र के सुअरहा कला गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के सुअरहा कला गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों से बकरी पालन वाले छप्पर में आग लग गई। छप्पर में रखा सारा सामान जल गया। छप्पर के नीचे बंधी 44 बकरियां की झुलसकर मर गईं।
थाना क्षेत्र के सुअरहा कला निवासी नितराम चौहान उत्तर सिवान में बकरी पालन के लिए छप्पर डाल रखा था। रविवार रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। उस समय नितराम भोजन करने घर गए थे। गांव में छत पर दीपक जला रहे ग्रामीणों ने आग के लपटों को ऊपर उठते देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पर पाया। तब तक बकरियों के अलावा अंदर खड़ी बाइक, पंखा, इनवर्टर, बैटरी, कूलर, चारपाई सहित सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कुदरहा सुदीप कुमार यादव ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचता उसके पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। चौकी प्रभारी ने पशु चिकित्साधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed