फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Role of youth is important in society building: MP

समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : सांसद

Mon, 22 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Role of youth is important in society building: MP
बस्ती। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में रविवार को जीजीआईसी सभागार मेें युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता युवाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में युवाओं में जागृति लाने के उद्देश्य से तमाम प्रभावशाली कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। खेल कूद, चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, फोटोग्राफी के अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने में नेहरू युवा केंद्र की अहम भूमिका है। उन्होंने समाज के नवनिर्माण में युवाओं के भागीदारी का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति, बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति, भाजपा नेता जगदीश शुक्ल, अरविंद पाल ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
ये रहे विजयी प्रतिभागी
भाषण प्रतियोगिता में साक्षी, तय्यबा, आलोकमणि त्रिपाठी, चित्रकला में साक्षी, गीता श्रीवास्तव, स्नेहा चौधरी, कविता में अंकिता चौधरी, शिवानी पाल, फोटो ग्राफी में वैष्णवी, प्रीती यादव, सूर्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीजीआईसी की खुशी ग्रुप और पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज की नैन्सी ग्रुप विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed