{"_id":"5e385e508ebc3e7da46511af","slug":"rojgar-mela888-basti-news-gkp339652593","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र--
विज्ञापन
बस्ती में रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवक।
- फोटो : BASTI
रोजगार मेले में 25 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनभर से अधिक राष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। तीन हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार किया गया। जिसमें 894 युवाओं का चयन और 25 को नियुक्ति पत्र दिया गया। चयनित युवाओं को योग्यतानुुसार आठ हजार से 16000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाएंगे।
मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए कौशल विकास मिशन के तहत विभिन्न रोजगारपरक विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कहा कि बजट में युवाओं व किसानों का खास ख्याल रखा गया है। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुंडेरवा में आईटीआई स्वीकृत कराया गया है। इसका निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। डीएम ने कहा कि चयनित युवा अच्छे कर्मयोगी बनें। सफलता के लिए मेहनत के अलावा कोई शार्टकट नही होता है। युवाओं को अंग्रेजी व कंप्यूटर की अनिवार्य रूप से जानकारी होनी चाहिए। कहा कि कंपनी या फैक्ट्री डालने की सोच रखने वाले युवा नौकरी करके अनुभव जरूर प्राप्त करें। इससे उन्हें स्वयं का काम करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सहायक निदेशक सेवा योजन त्रिभुअन दत्त वर्मा, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण पुरूषोत्तम मिश्र, आईटीआई प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने भी युवाओं को संबोधित किया। संचालन राजेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर अवधेश वर्मा, राज कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
अतिथियों ने इन्हें दिया नियुक्ति पत्र
विधायक व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से पुष्पा, सविता, प्रमिला, खुशबू, अशोक कुमार कन्नौजिया, संतोष कुमार, रामगोपल वर्मा, दुर्गा प्रसाद, राहुल भाष्कर, मयंक सिंह, कमलेश, अभिषेक कुमार को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।