{"_id":"671160be303662710103ff84","slug":"roadways-workers-sitting-on-strike-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125784-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धरने पर बैठे रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धरने पर बैठे रोडवेज कर्मी
Fri, 18 Oct 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में धरना देते रोडवेज इंप्लाई एसोसिएशन के कर्मचारी-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बस्ती डिपो परिसर में यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने एक दिवसीय धरना दिया और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एआरएम आयुष भटनागर को सौंपा।
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी की अगुवाई में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री सूबेदार सिंह ने एक-एक कर कर्मचारी समस्याओं को गिनाया और एलान किया कि कर्मचारियों के हितों को लेकर आगे से निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्य नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के हित के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कर्मियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष उमेश पांडेय, राकेश मिश्रा (कोषाध्यक्ष), प्रमोद कुमार तिवारी (संगठन मंत्री), रामानन्द, शशिकांत पांडेय व प्रदीप श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।ⷨ