फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways will organize camps for recruitment of drivers.

Basti News: चालकों की भर्ती के लिए रोडवेज लगाएगा कैंप

Thu, 30 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways will organize camps for recruitment of drivers.
बस्ती। चालकों की भर्ती के लिए रोडवेज कैंप का आयोजन करेगा। यह कैंप गांव, कस्बे, बाजार और तहसील मुख्यालयों पर होगा। साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन




रोडवेज बस्ती डिपो में बसों के हिसाब से 50 चालकों की कमी है। वर्तमान में संविदा व आउटसोर्स के 151 चालक कार्यरत हैं। 24 नियमित समेत कुल 175 चालक सेवा दे रहे हैं। लगातार बसों की संख्या बढ़ने से चालकों का ड्यूटी शेड्यूल गड़बड़ा गया है। चालकों की कमी से कभी-कभी बसें समय से निकल नहीं पातीं और सभी बसों को ऑनरोड रखने में दिक्कत हो रही है। डिपो प्रशासन का कहना है कि कैंप में करीब 50 चालक भर्ती किए जाएंगे। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिपो के बेड़े में बसों की वृद्धि को देखते हुए आरएम गोरखपुर के निर्देश पर भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ऊंजी में मणिराज द्विवेदी, सुभाष और योगेंद्र पांडेय की देखरेख में चार नवंबर को, विक्रमजोत में आलोक मिश्र और गिरजेश कुमार की देखरेख में 11 नवंबर को, खलीलाबाद में त्रियुगीनारायान दूबे की देखरेख में 18 नवंबर को, मेंहदावल में रामसागर राय की देखरेख में 25 नवंबर को और बस्ती बस स्टेशन पर अभिनव सिंह की देखरेख में रोजाना कैंप का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि चालकों के मिलने से संचालन व्यवस्था में और सुधार होगा। वर्तमान में डिपो में 113 बसें निगम की और 34 बसें अनुबंधित की संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed