{"_id":"613b9a338ebc3e2137074754","slug":"roadways-officials-will-listen-to-problems-everyday-basti-news-gkp408690488","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की समस्याएं रोज सुनेंगे रोडवेज के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की समस्याएं रोज सुनेंगे रोडवेज के अधिकारी
विज्ञापन

बस्ती। रोडवेज यात्रियों व आमजन की समस्याओं की सुनवाई अब रोज होगी। परिवहन निगम मुख्यालय ने अधिकारियों को हर दिन कार्यालय में दो घंटे सुनवाई कर समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार ने सभी विभागीय अधिकारियों को हर दिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करने का निर्देश बहुत पहले ही जारी किया है। बावजूद इसके रोडवेज यात्रियों की समस्याएं नहीं निस्तारित हो पाती थीं। इसका प्रमुख कारण यह था कि रोडवेज के अधिकांश अधिकारी फील्ड में तैनात रहते हैं और उनका रोज कार्यालय आना संभव नहीं हो पाता। वहीं, ऑनरूट बसों में यात्रा के दौरान यात्रियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब वह बसों के ठहराव वाली जगहों पर पहुंचते हैं तो अधिकारियों की गैर मौजूदगी में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। इसे संज्ञान में लेकर परिवहन अनुभाग के संयुक्त सचिव ने परिपत्र जारी कर अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे हर हाल में जनसुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बस्ती डिपो में यह व्यवस्था बनाई जा चुकी है। यहां नियमित समस्याएं सुनीं जा रही हैं। फील्ड के अधिकारियों को भी कार्यालय में निर्धारित अवधि तक समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आरपी सिंह, एआरएम