फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways contract drivers surrounded ARM

Basti News: रोडवेज संविदा चालकों ने किया एआरएम का घेराव

Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways contract drivers surrounded ARM
रोडवेज कारखाना परिसर में एआरएम रोडवेज का घेराव करते संविदा रोडवेज चालक
ड्यूटी की समय सीमा न बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संविदा चालकों की आसपास के जनपदों पर ड्यूटी लगाए जाने पर वे शनिवार को बिफर गए। रोडवेज कारखाना परिसर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव किया। संविदा चालकों की बात सुनने के बाद एआरएम को ड्यूटी से संबंधित फरमान को वापस लेना पड़ा।
रोडवेज के संविदा चालकों का कहना था कि बाहर से बस लेकर आने के तुरंत बाद फिर से ड्यूटी पर भेजने के फरमान से चालक परेशान हैं। ठंड और डग्गामारी के कारण सवारियां कम मिल रही हैं। इसके कारण रोडवेज की आय घटी है। इसमें चालकों का काई दोष नहीं है। संविदा चालक दिनेश तिवारी का कहना था कि वह अभी लखनऊ से बस लेकर पहुंचे हैं। आय कम होने की बात कहकर तुरंत दूसरे जनपद की बस लेकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लंबी ड्यूटी से न केवल स्वास्थ्य खराब होने का डर है, बल्कि सवारियों को भी खतरे में डाला जा रहा है। इस समय सवारियां कम निकल रही हैं। जगह-जगह डग्गामारी वाले बस सवारियों को उठा रहे हैं। डग्गामारी पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है, बल्कि उन लोगों के उत्पीड़न करने पर विभाग उतारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम का घेराव करने वाले संविदा चालकों में संजय तिवारी, प्रमोद तिवारी, यशवंत शुक्ला समेत अन्य चालक मौजूद रहे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed