{"_id":"65e4ccf6374936b08405db64","slug":"roadways-buses-will-transport-560-workers-to-lucknow-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112348-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इस्राइल जाने वाले 560 श्रमिकों को लखनऊ पहुंचाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इस्राइल जाने वाले 560 श्रमिकों को लखनऊ पहुंचाएंगी रोडवेज बसें
Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
उप श्रम आयुक्त ने एआरटीओ व एआरएम से मांगीं बसें, श्रमिक करेंगे किराए का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस्राइल जाने के लिए 560 श्रमिकों को रोडवेज की बसें सोमवार को लखनऊ पहुंचाएंगी। वहां आईटीआई परिसर में उनका दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए बस्ती मंडल के उप श्रम आयुक्त बीएम शर्मा ने एआरटीओ पंकज कुमार सिंह व रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर से आठ बसों की मांग की है। किराया संबंधित श्रमिकों की ओर से दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।
इस्राइल में भारतीय श्रमिकों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले के 560 श्रमिकों का चयन किया गया है। बसें चार मार्च को सुबह चार बजे रवाना होंगी। दक्षता परीक्षण समाप्त होने के बाद श्रमिकों को वापस लाएंगी।
एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एआरएम को बसें उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। वार्ता भी हो चुकी है। रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि पर्याप्त बसों को समय से उपलब्ध कराने के लिए डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह को निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि किसी भी श्रमिक को आवागमन में किसी तरह की समस्या न होने पाए।